तोडती पत्थर
1.क) कवि ने पत्थर तोड़ने वाली को कहां देखा था।
उत्तर- इलाहाबाद के पथ पर
ख) स्त्री पत्थर के समय तो रहे थे
उत्तर दोपहर को
2 निम्नलिखित प्रश्नों की संक्षिप्त उत्तर दीजिए
का) पत्थर तोड़ने वाली स्त्री का परिचय कवि ने किस तरह दिया है
उत्तर- पत्थर तोड़ने वाली स्त्री का परिचय देते हुए कवि कहते हैं कि वह औरत सांवले रंग की सुंदर युवती थी वह जवान थी और आंखे झुकाए मन लगाकर पत्थर तोड़ रही थी
ख) पत्थर तोड़ने वाली स्त्री कहां बैठकर काम कर रही थी और वहां किस चीज की कमी थी ?
उत्तर - पत्थर तोड़ने वाली स्त्री इलाहाबाद के पथ के किनारे बैठ कर काम कर रही थी और वहां छायादार वृक्ष की कमी थी
ग --कवि को अपनी ओर देखते हुए देखकर स्त्री सामने खड़े भवन की ओर क्यों देखने लगी ?
उत्तर- कवि को अपनी ओर देखते हुए देखकर स्त्री सामने खड़े भवन की ओर इसलिए देखने लगी क्योंकि वह कवि को बताना चाहती थी कि सामाजिक विषमता के कारण ही गरीब की यह हालत है और इसका जिम्मेदार ये महल में रहने वाले लोग हैं
घ) छीन्न तार शब्द का अर्थ क्या है
उत्तर- छिन्नतार शब्द का अर्थ है टूटी निरंतरता या क्रम भंग होना।
ङ) तोड़ती पत्थर कविता का प्रतिपाद्य लिखिए।
उत्तर प्रस्तुत कविता में दोपहर के चिलचिलाती धूप में पत्थर तोड़ती हुई एक युवा मजदूरिन के माध्यम से कवि ने समाज का यथार्थ चित्रण अंकित किया है सामाजिक विषमता की मारी निम्न वर्ग की एक सुंदर मजदूरिन तपती धूप में पत्थर तोड़ने को मजबूर हैं समाज में व्याप्त सामाजिक एवं आर्थिक विषमता तथा जीवन की कठिनाइयों के विरुद्ध संघर्ष को उजागर करना ही इस कविता का प्रतिपाद्य है।
Comments