हिंदी क्लास 10

 पाठ का नाम -आत्मनिर्भरता

आत्मनिर्भरता 



1. क) किस राजा ने विपत्तीयों में भी सत्य का साथ नही छोड़ा?

उत्तर -राजा हरिशचन्द्र 

ख) कौन से कवि जिवन भर विलासी राजाओं के हाथ की कठपुतली बने रहे? 

उत्तर- केशवदास

ग) किस कवि ने अकबर के बुलाने पर फतेहपुर सीकरी जाने से इनकार कर दिया था ?

उत्तर -कुंभन दास

घ) अमेरिका की खोज किसने की थी ?

उत्तर -कोलंबस

2. पूर्ण वाक्य में उत्तर दीजिए

क) आत्मा संस्कार के लिए क्या आवश्यक माना गया है?

 उत्तर -आत्मा संस्कार के लिए मानसिक स्वतंत्रता को आवश्यक माना गया हैl 

ख) युवाओं को सदा क्या स्मरण रखना चाहिए?

उत्तर युवाओं को सदा स्मरण रखना चाहिए कि वह बहुत कम बातें जानता है , अपने ही आदर्श से वह बहुत नीचे हैं और उसकी आकांक्षाएं उसकी योग्यता से कहीं बढ़ी हुई हैl

ग) लेखक ने सच्ची आत्मा किसे माना है ?

उत्तर लेखक के अनुसार सच्ची आत्मा वही है जो प्रत्येक दशा में, प्रत्येक स्थिति के बीच, अपनी राह आप निकालती हैl

(घ)"मोको को कहां सीकरी सो काम" यह कथन किसका है?

उत्तर- "मोको कहां सीकरी सो काम काम यह" कथन कुंभन दास का है

ङ) एकलव्य कौन था 

उत्तर -----एकलव्य एक बड़ा धनुर्धर था

च) शिवाजी ने मराठी सिपाहियों के सहारे किसकी सेना को तितर-बितर कर दिया था? 

उत्तर -शिवाजी ने मराठी सिपाहियों के सहारे औरंगजेब की सेना को तितर-बितर कर दिया थाl 

छ) आत्मा मर्यादा के लिए कौन सी बातें आवश्यक है 

उत्तर- युवा को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वह अपने बड़ों का सम्मान करें, छोटे और बराबर वालों से कोमलता का व्यवहार करें  ,वह जो कुछ जानता है कौन जानता है lयह बातें आत्म मर्यादा के लिए आवश्यक हैl

3. संक्षिप्त उत्तर दीजिए 

क) नम्रता से मेरा अभिप्राय दब्बूपन नहीं है यहां लेखक ने दब्बूपन के क्या लक्षण बताए हैं? 


उत्तर -दब्बू पन से लेखक का अभिप्राय है कि दब्बूपन मनुष्य की एक कमजोरी होती है जो मनुष्य को समय पर किसी बात का निर्णय लेने से रोकती है और दूसरे का मुंह ताकना पड़ता है इसके कारण मनुष्य के संकल्प क्षीण और उसकी प्रज्ञा मंद हो जाती है

(संकल्प =प्रतिज्ञा

क्षीण= कमजोर

प्रज्ञा=  बुद्धि

मंद= कमजोर)

ख) मर्यादा पूर्वक जीवन बिताने के लिए कौन- से गुण आवश्यक है

उत्तर -मर्यादा पूर्वक जीवन व्यतीत करने के लिए वह गुण आवश्यक है जिसे आत्मनिर्भरता आती है जिससे अपने पैरों के बल खड़ा होना आता है जैसे- विनम्रता, स्वाभिमान, आदर्शवान ,व्यवहार में कोमलता, मानसिक स्वतंत्रता, इत्यादि।

ग) राजा हरिश्चंद्र की प्रतिज्ञा क्या थी उत्तर राजा हरिश्चंद्र प्राचीन भारत के महान और सत्यवादी राजा थे उनके जीवन में अनेकों बिपतिया आए फिर भी उन्होंने सत्य का साथ नहीं छोड़ा , उनकी प्रतिज्ञा यही रही 

'चंद्र टरै ,सुरज टरै ,टरै जगत व्यवहार ।

पै दृढ श्री हरिशचंद्र कौ , टरै न सत्य विचार ।।' 

घ) महाराणा प्रताप ने दूसरों की अधीनता स्वीकार करने के बजाय कष्ट झेलना मुनासिब क्यों समझा 

उत्तर - महाराणा प्रताप एक बहादुर योद्धा एवं आत्मनिर्भर पुरुष थे । मुगलों के आक्रमण के बाद वे जंगल में मारे मारे पर फिरते , स्त्री और बच्चों को भूख से तड़पते देखते थे परंतु उन लोगों की बात न मानी जिन्होंने उन्हें अधीनता पूर्वक  जीवन जीने की सहमति दी क्योंकि वे जानते थे कि मर्यादा की चिंता जितने अपने को हो सकती हैं उतना दूसरे को नहीं। इसलिए उन्होंने अधीनता पूर्वक जीवन बिताने के बजाय कष्ट झेलना मुनासिब समझा। 

ङ) अब तेरा किला कहां है यह प्रश्न किसने किससे किया था तथा इसका उत्तर उसने क्या दिया ? 

 उत्तर- अब तेरा किला कहां है यह प्रश्न बलवाइयो ने एक रोमन राजनीतिक से किया था ।

रोमन राजनीतिक ने अपने हिर्दय पर हाथ रखकर उत्तर दिया - यहाँ ज्ञान के जिज्ञासुओं के लिए यही बड़ा भारी गढ़ है l 

च) किस प्रकार का व्यक्ति आत्म संस्कार के कार्य में उन्नति नहीं कर सकता?

 उत्तर- जो व्यक्ति सब बातों में दूसरों का सहारा चाहते हैं जो सदा एक न एक नया अगुआ ढूंढा करते हैं और उनके अनुयायी बना करते हैं वह आत्म संस्कार के कार्य में उन्नति नहीं कर सकते ।

छ) लेखक तुलसीदास एवं केशवदास की तुलना द्वारा क्या साबित करना चाहते हैं

उत्तर लेखक तुलसीदास एवं केशवदास की तुलना द्वारा यह साबित करना चाहते हैं कि मनुष्य को आत्मनिर्भर शील होना चाहिए आत्मनिर्भरता के बल पर मनुष्य जीवन में सफलता प्राप्त कर सकता है गुलामी का जीवन मनुष्य को असफल बना देती है तुलसीदास जी को लोक में इतनी सर्वप्रियता और  कीर्ति प्राप्त हुई उनका दीर्घ जीवन इतना महत्व मय और शांति मय रहा ,सब उनकी मानसिक स्वतंत्रता और आत्मनिर्भरता के कारण ही हो पाया , लेकिन उन्हीं के समकालीन केशवदास को देखिए जो जीवन भर बिलासी राजाओं के हाथ की कठपुतली बने रहे जिन्होंने कभी अपने आत्म स्वतंत्रता की ओर ध्यान ही नहीं दिया जिसके कारण उनकी बुरी गति हुई आज उन्हें बहुत कम लोग ही जानते हैं। 

ज) मनुष्य और दास  में क्या अंतर है ?पठित पाठ के आधार पर बताइए।

उत्तर- मनुष्य आत्म निर्भर होता है वह अपना निर्णय ले सकता है वह किसी के आदेश पर नहीं चलता और सम्मान पूर्वक जीवन बिताता है लेकिन दास अपने मर्जी का मालिक नहीं होता है वह अपने मालिक का आदेश का पालन करता है वह अपने मर्जी से कोई निर्णय भी नहीं ले सकता   ।

झ) चित्त -वृत्ति की महत्ता को दर्शाने के लिए लेखक ने क्या-क्या उदाहरण दिए हैं ? 

उत्तर- चित्तवृत्ति की महत्व को दर्शाने के लिए लेखक ने कोई उदाहरण दिए हैं जैसे - चित्तवृत्ति के बल पर महाराणा प्रताप  जंगल में मारे मारे फिरते रहे लेकिन मुगलों की अधीनता स्वीकार नहीं कीl , राजा हरिश्चंद्र जीवन भर सत्य पर डटे रहे l 

राम लक्ष्मण ने  बड़े-बड़े प्रकार में वीरों पर विजय प्राप्त की l 

हनुमान ने  अकेले सीता की खोज कीl 

 शिवाजी ने थोड़े से सिपाहियों की सहायता से औरंगजेब की सेना को तितर-बितर कर दियाl 

ञ)उपन्यासकर स्कॉट किस मुसीबत में फंसी और इससे उन्हें कैसे छुटकारा मिला।

उत्तर: उपन्यासकार स्कॉट एक बार ऋण के बोझ से बिल्कुल दब गए मित्रों ने उनकी सहायता करनी चाही पर उन्होंने मित्रों की सहायता नहीं ली और अपनी प्रतिभा का सहारा लेकर कम समय में अनेक उपन्यास लेकर लाखों रुपए का ऋण अपने सिर से उतार दिया ।

4 सम्यक उत्तर दीजिए :

क) लेखक ने महाराणा प्रताप और राजा हरिश्चंद्र के उदाहरणों के माध्यम से क्या समझाना चाहा है ? 

उत्तर- लेखक ने महाराणा प्रताप और राजा हरिश्चंद्र के उदाहरणों के माध्यम से हमें समझाना चाहा है कि मनुष्य को आत्मनिर्भर होनी चाहिए अपनी आत्मा के विरोध हमें कोई कार्य नहीं करनी चाहिए हमारे अंदर लोक कल्याण की भावना होनी चाहिए तथा हमें संकल्पी होनी चाहिए । राजा हरिश्चंद्र के ऊपर कई विपत्ति आई उनका राजपाट चला गया फिर भी उन्होंने सत्य का साथ नहीं छोड़ा उनकी प्रतिज्ञा थी-

चंद्र टरै ,सुरज टरै ,टरै जगत व्यवहार ।

पै दृढ श्री हरिशचंद्र कौ , टरै न सत्य विचार ।।' 

महाराणा प्रताप जंगल जंगल मारे मारे फिरते थे स्त्री और बच्चों को भूख से तड़पते हुए देखते थे परंतु उन्होंने  उन लोगों  की  बातें नहीं मानी  जो उन्हें  मुगलों की अधीनता स्वीकार करने को कहते थे क्योंकि  वह जानते थे  कि अपनी मर्यादा की चिंता जितनी अपने को हो सकती है उतनी दूसरों को नहीं आज लोग  राजा हरिश्चंद्र और महाराणा प्रताप की मिसाल  प्रस्तुत करते हैं  अगर  वे  लोग आत्मा के विरोध  कार्य करते तो उन्हें इतना सम्मान नहीं मिलता जो आज  मिल रहा है ।

ख) पाठ में आए कुछ आत्मनिर्भर शिल्प व्यक्तियों के बारे में बताइए ।

उत्तर- आत्मनिर्भरता नामक पाठ में अनेकों आत्मनिर्भर सील व्यक्तियों के बारे में उल्लेख है जैसे महाराणा प्रताप ,तुलसीदासतुलसी  कुंभन दास, राम-लक्ष्मण , कोलंबस ,वीर शिवाजी सर वाल्टर स्कॉट , राजा हरिश्चंद्र इत्यादि।

महाराणा प्रताप- महाराणा प्रताप का नाम इतिहास में पीड़िता और देर प्रतिज्ञा के लिए अमर है उन्होंने कई सालों तक मुगल सम्राट अकबर के साथ संघर्ष किया और मुगलों को हराया भी था ।

गोस्वामी तुलसीदास- हिंदी साहित्य जगत में गोस्वामी तुलसीदास का नाम लोकप्रिय कवि के रूप में है उनकी रचनाएं भारतीय एवं विश्व साहित्य में प्रमुख स्थान रखती है उन्होंने अनेकों कवियों की रचना की है जिसमें रामचरितमानस विनय पत्रिका और कविता वाली प्रमुख है। 

कुंभन दास- कुंभन दास अष्टछाप के प्रसिद्ध कवि थे वे ब्रज में गोवर्धन पर्वत से कुछ दूर" जमुना वतौ" नामक गांव में रहा करते थे महाप्रभु वल्लभाचार्य से उन्होंने दीक्षा ली थी । 

वीर शिवाजी- छत्रपति शिवाजी भारत की राजा और रणनीति कार थे जिन्होंने पश्चिम भारत में मराठा साम्राज्य की स्थापना की थी उन्होंने कई वर्ष अंग्रेजों के मुगल साम्राज्य से संघर्ष किया और उन्हें परास्त भी किया है । 

राम लक्ष्मण- राम और लक्ष्मण राजा दशरथ के पुत्र थे पिता की आज्ञा पर राम और लक्ष्मण अपने घर को छोड़कर 14 वर्ष के लिए वनवास चले गए राम की पत्नी सीता भी उनके साथ चली गई और पंचवटी में अपना आश्रय बनाया । पंचवटी के आसपास रहने वाले बड़े-बड़े पराक्रमी राक्षसों को उन्होंने मार गिराया तथा रावण द्वारा सीता का हरण  हो जाने के बाद लंका में जाकर रावण रावण बध किया और सीता को ले आए । 

हनुमान- पवन पुत्र हनुमान श्री रामचंद्र के भक्त थे वह बहुत बलशाली थे जब लंकापति रावण सीता मैया को अपहरण करके लंका ले गया तो हनुमान अकेले लंका चले गए और वहां जाकर अकेले रावण के सोने की लंका को जला कर राख कर दिया और सीता मैया का पता भी लगा लिया । 

उपन्यासकार स्कॉट - उपन्यासकार स्कॉट का पूरा नाम है सर  वाल्टर स्कॉट l  इनका जन्म स्कॉटलैंड में हुआ था वह उपन्यासकार के साथ-साथ वे एक नाटककार भी थे उनके द्वारा लिखी गई अनेकों पुस्तके हैं जैसे लेडी ऑफ द लेक, द हार्ट  ऑफ  मिडलोथियन इत्यादि 

केशवदास- केशवदास संस्कृत काव्यशास्त्र का परिचय कराने वाले कवि थे l 






Comments

Popular posts from this blog

Translation

बिपरीत शब्द